Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल प्रदेश में AAP को झटका, BJP में शामिल हुए प्रदेश सह प्रभारी कुलवंत सिंह भाठ

हिमाचल प्रदेश में AAP को झटका, BJP में शामिल हुए प्रदेश सह प्रभारी कुलवंत सिंह भाठ

हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी एवं दिल्ली एसजीपीसी के सदस्य कुलवंत सिंह भाठ ने आज शिमला प्रदेश कार्यालय में BJP का दामन थाम लिया। कुलवंत ने BJP प्रभारी अविनाश राय खन्ना और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप की उपस्थिति में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

कुलवंत मूलता नैना देवी मझारी गांव के रहने वाले हैं। कुलवंत ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी में फर्क देख उन्होंने बीजेपी का दामन थामा है। कुलवंत ने कहा कि बीजेपी जो कहती है वो करके दिखाती है। उन्होंने दिल्ली और पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों ही राज्यों में भ्रष्टाचार में चरम सीमा पर है।

कुलवंत सिंह ने पंजाब के मुख्मंत्री भगवंत सिंह मान पर भी निशाना साधा। उन्होंने मान पर निशाना साधते हुए कहा वो अपनी लोकप्रियता के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। उनके दो मंत्री पहले ही भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now