Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में पुरानी पेंशन के वादों पर नई सरकार बनाएगी कांग्रेस? इन अन्य मुद्दों पर भी मांग रही वोट

congress

प्रजासत्ता ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लागू करने के वादे को और जोर-शोर से उठा रही है। कांग्रेस का मानना है कि यह लोगों में पार्टी के प्रति भरोसा पैदा कर रहा है। इसके अलावा इसलिए पार्टी बेरोजगारी, महंगाई भ्रष्टाचार साहित दूसरे मुद्दों को भी उठा रही है।

बता दें कि नई पेंशन योजना के खिलाफ कई कर्मचारी संघ आंदोलन कर रहे हैं। राज्य में करीब साढ़े चार लाख सरकारी कर्मचारी और रिटायर्ड कर्मचारियों की भी बड़ी संख्या है। इन कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों की संख्या को जोड़ लिया जाए, तो मतो की अच्छी खासी तादाद होती है। यह चुनाव में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए, पार्टी प्रचार के दौरान सरकार बनने पर पहली कैबिनेट की बैठक में इसे मंजूरी देने का वादा कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  सरकार ने आठ आईएएस अधिकारियों को दिया अतिरिक्त कार्यभार, 16 एचएएस बदले

कांग्रेस पार्टी की ओर से राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की अधिसूचना की कॉपी भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। यह भरोसा दिलाने की कोशिश कर रही है कि कांग्रेस सिर्फ वादे नहीं करती है, बल्कि उसे पूरा भी करती है। दोनों राज्यों में कांग्रेस सरकार मई में अधिसूचना जारी कर चुकी है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now