साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

वीडियो वायरल: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाईवे पर खराब HRTC बस को लगाया धक्का

वीडियो वायरल: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हाईवे पर खराब HRTC बस को लगाया धक्का
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में व्यस्त केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में अनुराग ठाकुर एक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को धक्का लगाते दिख रहे हैं। 52 सेकंड के वीडियो के आखिर में लोग केंद्रीय मंत्री को बधाई देते नजर आ रहे हैं।

दरसअल चुनाव प्रचार कर लौटने के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का काफिला बिलासपुर में एक हाईवे में फंस गया। गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। इसी बीच ठाकुर ने देखा कि एचआरटीसी की बस को कुछ लोग धक्का लगा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने भी लोगों का साथ देने का फैसला किया और अपनी गाड़ी से निचे उतर गये। सभी को कोशिश से खराब बस को किनारे किया गया। अनुराग ठाकुर ने इस काम से वहां मौजूद सभी लोग खुश हो गये और उन्हें बधाई देने लगे।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Politics: सुक्खू सरकार की नौकरशाही पर ढीली पकड़ को लेकर बहस, बाहरी अफसरों का विवाद या वीरभद्र गुट की सत्ता की लड़ाई?

Join WhatsApp

Join Now