Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हिमाचल पहुंचे खरगे,

N4398873161667928067807d7af7df8da5d96b24a6a6daf82d7581b6f52b0a74787e2c734dbcb4e16030686

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मंगलवार को शिमला पहुंचे। संजौली स्थित हेलीपैड पर उनका स्वागत किया गया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे का हिमाचल का यह पहला दौरा है। बुधवार को वह दो रैलियों को भी संबोधित करेंगे। बुधवार सुबह शिमला ग्रामीण के बनूटी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह नालागढ़ जाएंगे। यहां पर पंजेड़ा में चुनावी रैली है। इसके बाद वह वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

बता दें कि शिमला पहुंचने के बाद खरगे सिसल होटल गए। यहां पर उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल ने विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की जिलावार रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखी।मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से भी चुनावी प्रचार की पूरी रिपोर्ट ली।

इसे भी पढ़ें:  आउटसोर्स कर्मचारियों के मुद्दे पर विपक्ष का सदन में हंगामा, किया वॉकआउट

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now