Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जो आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते उन्हें सत्ता में आने का अधिकार नहीं :- योगी

चुनाव आयोग ने सीएम योगी को भेजा नोटिस, कांग्रेस ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

प्रजासत्ता ब्यूरो।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकता, भारत की सुरक्षा को सुदृढ़ नहीं कर सकता, उन्हें सत्ता में आने का भी अधिकार नहीं होना चाहिए। योगी ने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार होती तो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं होता, क्या कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त हो पाता। लेकिन केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दोनो मसलों का हल कर दिया।

आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का काम शुरू हो चुका है और 2023 तक
पूरा होगा। आज भारत दुनिया का फिसड्डी राष्ट्र नहीं, नेतृत्व करता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। एक विकसित भारत है और सुरक्षित भारत भी बन गया है।

इसे भी पढ़ें:  HPBOSE 12th Result 2021: 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित, 92.77 फीसदी परीक्षार्थी पास

हिमाचल प्रदेश के रणबांकुरों ने जब भी भारत को आवश्यकता पड़ी, सीमाओं की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी। कारगिल युद्ध हो या उससे पहले के हर युद्ध में हिमाचल के वीर जवानों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर भारत की आन,बान और शान की रक्षा की। पीएम नरेंद्र मोदी हिमाचल को भारत का दूसरा घर मानते हैं और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी इसी प्रदेश से हैं। हिमाचल प्रदेश आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now