Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

NPS में जमा पैसा लोगों का है, इसे राज्य सरकारें नहीं ले सकतीं :- सीतारमण

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन

शिमला ब्यूरो।
केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शिमला में आज बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) में जमा पैसा इसमें योगदान करने वाले व्यक्तियों का है और कानून के तहत राज्य सरकारें इसे नहीं ले सकती हैं।

मंत्री सीतारमण ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने से जुड़े सवालों के जवाब में मीडिया को जानकारी दी है कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकारें केंद्र से पैसा लौटाने के लिये कह रही हैं, लेकिन कानून के तहत ऐसा नहीं किया जा सकता है।
इन दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था शुरू करने के लिये केंद्र से एनपीएस (NPS) के तहत जमा लोगों का पैसा लौटाने को कहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मंत्री सीतारमण ने शिमला में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि, कानून के तहत, एनपीएस के तहत केंद्रीय मद में जमा पैसा राज्यों को नहीं जा सकता। यह केवल उन कर्मचारियों के पास जाएगा, जो इसका योगदान कर रहे हैं।

क्या हम कानून बदल सकते हैं? यह केंद्र के पास जमा कर्मचारियों का पैसा है। यह पैसा केवल लाभार्थी कर्मचारियों के पास जाएगा न कि किसी एक प्राधिकरण या इकाई के पास है। उन्होंने कहा कि मैं यहां राजनीति की बात नहीं कर रही हूं। मैं केवल कानून की बात कर रही हूं।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now