Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कसौली विस क्षेत्र में चल रही बदलाव की हवा

IMG 20221107 115705

कसौली।
कसौली विधानसभा क्षेत्र में इस समय बदलाव को हवा चल रही। यहां से मुख्य मुकाबला पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भाजपा के राजीव सहजल व कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी के बीच है। वहीं आम आदमी पार्टी से हरमेल धीमान मुकाबले को तिकोना करने में जुटे हैं। इस बार कसौली विधानसभा क्षेत्र की हवा बदली सी नजर आ रही है। सवर्ण आयोग की मांग को लेकर चुनावी मैदान में उतरी राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी को भी अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है।

क्षेत्र का दौरा करने पर व अलग-अलग जगह के ग्रामीणों से बात करने पर ग्रामीणों का कहना है कि, इस बार क्षेत्र में बदलाव की हवा चल रही है। लोगों का कहना है कि उन्होंने तीन बार एक ही व्यक्ति को मौका दे दिया है, अब बदलाव चाह रहे हैं। इसके अलावा कुछ युवाओं का कहना है कि पहले चुनाव में वह हवा में बहकर मतदान कर गए, लेकिन इस बार बदलाव के लिए मतदान करना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की राष्ट्र स्तर पर पीएम मोदी के नाम पर ही वोट देंगे। लेकिन इस बार कसौली से बदलाव चाहते हैं।

कसौली विधानसभा की आरक्षित सीट में भाजपा जहां चौथी बार जीत हास‍िल करने की कोश‍िश में है। वहीं कांग्रेस अपनी खोई प्रतिष्ठा को पाने के लिए पसीना बहा रही है। वहीं आम आदमी पार्टी भी अपनी जड़े फैलाने के लिए चुनावी रण में जुटी हुई है।

चूंकि मौजूदा विधायक और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ पिछले 15 वर्षो की एंटी इनकम्बेसी है जिसके चलते लोग बदलाव चाह रहें हैं। ऐसे में दो बार हार देख चुके विनोद सुल्तानपुरी के प्रति लोगों की सहानुभूति है। जिसके चलते वह सभी उम्मीदवारों पर भारी पड़ते नज़र आ रहे हैं।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now