Prajasatta Side Scroll Menu

आम आदमी को महंगाई का झटका,नई ऊंचाई पर पेट्रोल-डीजल के दाम

Petrol Diesel Today Price, Petrol Diesel Price Today, Petrol Diesel Rates, Petrol Price Today, Diesel Price Today, Petrol Diesel Prices, Petrol Diesel Rates Today,

प्रजासत्ता |
आम आदमी को आज एकबार फिर महंगाई का झटका लगा है। तेल की कीमत में आग लगने का दौर आज पांचवें दिन भी जारी रहा। तेल कंपनियों ने लगातार पांचवें आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा कर दिया है। इसके साथ पेट्रोल और डीजल की कीमत लगातार अपने उच्चतम स्तर के रिकॉर्ड को तोड़ रहा है, वहीं कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है। देश की राजधानी दिल्ली में 1 जनवरी से अब तक पेट्रोल 4.63 रुपये महंगा हो गया है। ऐसे ही डीजल 4.87 रुपये महंगा हो चुका है। नए साल से अब तक 17 किस्तों में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  गहलोत सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा पर किडनैपिंग का केस दर्ज

सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल की कीमतें 26-31 पैसे तक बढ़ा दी है, वहीं डीजल के दामों में 36 पैसे से लेकर 44 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 88.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.74 रुपये प्रति लीटर है। ये दाम ऑल टाइम हाई पर हैं। मुंबई में पेट्रोल के दाम 95 रुपये के करीब पहुंच गए हैं, जबकि डीजल 85 रुपये से ज्यादा पर बिक रहा है। जो कि किसी भी मेट्रो शहर का सबसे अधिक रेट है।

किस शहर में कितने रुपये प्रति लीटर बिक रहा पेट्रोल और डीजल

– दिल्ली में पेट्रोल 88.44 रुपये और डीजल 78.74 रुपये प्रति लीटर है।

इसे भी पढ़ें:  वर्ल्ड बैंक चीफ के उम्मीदवार अजय बंगा आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, वित्त मंत्री और विदेश मंत्री से भी मिलेंगे

– मुंबई में पेट्रोल 94.93 रुपये और डीजल 85.70 रुपये प्रति लीटर है।

– कोलकाता में पेट्रोल 89.73 रुपये और डीजल 82.33 रुपये प्रति लीटर है।

– चेन्नई में पेट्रोल 90.70 रुपये और डीजल 83.86 रुपये प्रति लीटर है।

– बेंगलूरु में पेट्रोल 91.40 रुपये और डीजल 83.47 रुपये प्रति लीटर है।

– चंडीगढ़ में पेट्रोल 85.11 रुपये और डीजल 78.45 रुपये प्रति लीटर है।

– भोपाल में पेट्रोल 96.39 रुपये और डीजल 86.86 रुपये प्रति लीटर है।

– पटना में पेट्रोल 90.84 रुपये और डीजल 83.95 रुपये प्रति लीटर है।

– लखनऊ में पेट्रोल 87.22 रुपये और डीजल 79.11 रुपये प्रति लीटर है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को दलाई लामा ने भेजा खास संदेश

– नोएडा में पेट्रोल 87.28 रुपये और डीजल 79.16 रुपये प्रति लीटर है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now