Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर बढ़ा दिए सीमेंट के दाम

हिमाचल प्रदेश में सीमेंट कंपनियां अपनी मनमर्जी से लगातार सीमेंट के दाम बढ़ाने में लगी हुई है। बता दें कि इन सीमेंट कंपनियों के प्लांट हिमाचल में ही स्थित होने के बाद भी प्रदेश में सीमेंट अन्य राज्यों के मुकाबले में काफी महंगा है। यहां तक कि हिमाचल के पड़ोसी राज्यों में भी सीमेंट के दाम प्रदेश से कम हैं। गौरतलब है कि सीमेंट कंपनियों ने इस बार तो यह दाम 5 से रुपए प्रति बैग बढ़ाए हैं। लोगों को सोमवार को सीमेंट लेने के लिए नए तय रेट चुकाने होंगे। बता दें कि तकरीबन 10 दिन पहले भी 3 रुपए दाम बढ़ाए गए थे, उसके बाद अब एक बार फिर दाम बढ़ाने से लोगों को अपने सपनों का घर बनाना महंगा पड़ेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार नए रेट से अंबुजा ब्रांड का सीमेंट लोगों को अब प्रति बैग 520 रुपए में मिलेगा। सबसे ज्यादा कीमत गोल्ड सीमेंट की है, जिस पर प्रति बैग 10 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। कई जगह तो एसीसी का रेट अब 460 से बढ़कर 465 रुपए हो गया है। बता दें कि बीजेपी सरकार के समय में सीमेंट के दामों में काफी वृद्घि की थी। लेकिन अब देखना यह है कि व्यवस्था परिवर्तन की बात करने वाली कांग्रेस सरकार इन सीमेंट कंपनियों पर लगाम लगा पाएगी।

प्रजासत्ता ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश में सीमेंट कंपनियां अपनी मनमर्जी से लगातार सीमेंट के दाम बढ़ाने में लगी हुई है। बता दें कि इन सीमेंट कंपनियों के प्लांट हिमाचल में ही स्थित होने के बाद भी प्रदेश में सीमेंट अन्य राज्यों के मुकाबले में काफी महंगा है। यहां तक कि हिमाचल के पड़ोसी राज्यों में भी सीमेंट के दाम प्रदेश से कम हैं।

गौरतलब है कि सीमेंट कंपनियों ने इस बार तो यह दाम 5 से रुपए प्रति बैग बढ़ाए हैं। लोगों को सोमवार को सीमेंट लेने के लिए नए तय रेट चुकाने होंगे। बता दें कि तकरीबन 10 दिन पहले भी 3 रुपए दाम बढ़ाए गए थे, उसके बाद अब एक बार फिर दाम बढ़ाने से लोगों को अपने सपनों का घर बनाना महंगा पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें:  Kullu Road Accident: कुल्लू के बंजार में पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत और कई घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार नए रेट से अंबुजा ब्रांड का सीमेंट लोगों को अब प्रति बैग 520 रुपए में मिलेगा। सबसे ज्यादा कीमत गोल्ड सीमेंट की है, जिस पर प्रति बैग 10 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। कई जगह तो एसीसी का रेट अब 460 से बढ़कर 465 रुपए हो गया है।

बता दें कि बीजेपी सरकार के समय में सीमेंट के दामों में काफी वृद्घि की थी। लेकिन अब देखना यह है कि व्यवस्था परिवर्तन की बात करने वाली कांग्रेस सरकार इन सीमेंट कंपनियों पर लगाम लगा पाएगी।

इसे भी पढ़ें:  सीएम जयराम ने केन्द्रीय मंत्री से बल्क ड्रग फार्मा पार्क की स्वीकृति का किया आग्रह
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now