Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जानिए! विक्रमादित्य सिंह के कैबिनेट में शामिल होंने को लेकर क्या बोले सीएम Sukhvinder Singh Sukhu

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, CM Sukhvinder Singh Sukhu Rresign

प्रजासत्ता ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की वापसी हुई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनने के बाद कैबिनेट विस्तार पर मंथन कर रहे हैं। इसी बीच उन्होंने विक्रमादित्य सिंह को कैबिनेट में शामिल करने के सवाल पर जवाब दिया।

दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में सीएम सुक्खू ने भी मीडिया से ही सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर विक्रमादित्य कैबिनेट में शामिल क्यों नहीं हो सकते ?

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टेट कैबिनेट की पहली बैठक में 10 वादे पूरे किए जायेंगे हैं। उन्होंने कहा सरकार सभी वादों को पूरा करेगी। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह के परिवार का खासा दबदबा है। विक्रमादित्य इसी परिवार से जुड़े होने के कारण वीआईपी की कैटेगरी में गिने जाते हैं। हालांकि, विक्रमादित्य विवाद में इसलिए हैं क्योंकि उनके खिलाफ उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं।

इसे भी पढ़ें:  'समग्र शिक्षा' अभियान के तहत हिमाचल को 720 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी, भारी कटौती से मची खलबली

इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कैबिनेट विस्तार कब तक होगा, इसको लेकर भी बयान आया था। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि विधानसभा सत्र के बाद कैबिनेट विस्तार होगा।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: जनता ने धनबल को हराया, जनबल की हुई जीत: मुख्यमंत्री
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now