Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

माईक्रोटैक इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड को स्ट्रांग कमिटमैंट आवार्ड मिला

Screenshot 2022 12 15 18 22 26 06 7352322957d4404136654ef4adb64504

बीबीएन।
सी.आई.आई. द्वारा चैन्नई में जापान इंस्टीच्यूट ऑफ प्लांट मैंटेनेंस के सहयोग से आयोजित 22 वीं टी.पी.एम. नेशनल कांफ्रेंस में टी.पी.एम. स्ट्रांग कमिटमैंट कैटेगरी-ए में माईक्रोटैक इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड को स्ट्रांग कमिटमैंट आवार्ड मिला। कम्पनी के दो कलस्टर को यह आवार्ड मिला, जिसमें कम्पनी समूह की बददी व परवाणू की 10 ईकाईयां शामिल है। यह आवार्ड बेहत्तर उत्पादन प्रणाली, फ्रंटलाइन पर सभी नुकसानों की घटना को रोकने, उत्पादन प्रणाली के पूरे जीवनचक्र में शून्य दुर्घटना, शून्य दोषों और शून्य विफलताओं को साकार करने के लिए बनाए गए बेहत्तर सिस्टम के लिए मिलता है।

कम्पनी ग्रुप के चेयरमैन सुबोध गुप्ता के मागदर्शन में कम्पनी की टी.पी.एम. लीडर सुजाता शर्मा की नेतृव में टीम ने आवार्ड चयन के लिए निर्धारित पैरामीटर पूर्ण करवाए और चयन होने के बाद सुजाता शर्मा व उनके सहयोगी योगेश शर्मा ने यह आवार्ड प्राप्त किया। सुजाता शर्मा ने बताया कि कम्पनी के सी.एम.डी. सुबोध गुप्ता एशिया के सबसे होनहार बिजनेस लीडर्स में शामिल हुए है और सुबोध गुप्ता का मुख्य उदेश्य कारोबार के विस्तार के साथ-साथ बेहत्तर एवं गुणवता के साथ उत्पाद का निर्माण करके उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का है।

इसी तरह सुबोध गुप्ता के मार्गदर्शन में कम्पनी प्रबंधन द्वारा समाजसेवा के कार्यों में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया जाता है। कम्पनी को सिलिकॉन इंडिया द्वारा बेस्ट ब्रांड आफ दी ईयर आवार्ड-2020, डिजिटल टरमिनल द्वारा बेस्ट यू.पी.एस. ब्रांड 2020 तथा टी.पी.एम. (टोटल प्रोडेक्टिव मैनेटनैंस) 2020 आवार्ड मिल चुके है और अब यह प्रतिष्ठित आवार्ड मिला, जोकि कम्पनी के हर कर्मचारी की मेहनत का परिणाम है। गौर रहे कि माईक्रोटैक देश-विदेश की प्रतिष्ठित ईलैक्ट्रीक उपकरण निर्माता कम्पनी है, जिसमें इंवर्टर, यू.पी.एस., ऑनलाईन यू.पी.एस., वायर केबल, सोलर एनर्जी सिस्टम, सर्किट प्रोटेक्शन, थर्मोमीटर, फिंगर पलस ओक्सोमीटर, आक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑटोमैटिक वोल्टेज स्टैप्लाईजर व हैल्थ केयर प्रोडक्टस का निर्माण किया जाता है।
फोटो-स्ट्रांग कमिटमैंट आवार्ड प्राप्त करती माईक्रोटैक इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड की प्रतिनिधि सुजाता शर्मा व योगेश शर्मा।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now