Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अटल टनल के लोकार्पण का काउंटडाउन शुरू,PM मोदी के मनाली दौरे से पहले SPG ने डाला डेरा

दुनिया की सबसे लंबी रोड टनल बनकर तैयार, PM Modi करेंगे उद्घाटन

प्रजासत्ता|
दुनिया की सबसे लंबी रोड टनल (longest high altitude road-tunnel)बनकर अब उद्घाटन के लिए तैयार है| अत्याधुनिक तकनीक से तैयार अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) के उद्घाटन की तैयारियां भी अब जोरों पर हैं, क्योंकि 3 अक्तूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narender Modi) अटल टनल रोहतांग को देश को समर्पित करने के लिए मनाली आएंगे|

बता दें कि रोहतांग के उद्घाटन के लिए पहुंच रहे पीएम मोदी के दौरे पर चीन और पाकिस्तान की भी नजर रहेेगी। टनल के साउथ पोर्टल में मोदी सेना के जवानों से रूबरू होंगे। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) इसके लिए तैयारियां कर रहा है। मोदी यहां सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाएंगे और चीन-पाकिस्तान की सीमा को जोड़ने वाले मनाली-लेह मार्ग स्थित अटल टनल से दोनों देशों को कड़ा संदेश भी देंगे। साउथ पोर्टल में नेताओं, अधिकारियों समेत सेना के 100 से भी कम लोग शामिल होंगे। तीन अक्तूबर को होने वाले टनल के लोकार्पण का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  सरकारी अधिसूचना में बदल दिए मंत्रियों के विभाग,, सरकार की हुई किरकिरी... साज़िश या क्लेरिकल मिस्टेक...?

प्रधानमंत्री के मनाली दौरे को लेकर जिला प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुट गया है,वहीं एसपीजी ने भी मनाली मे डेरा डाल लिया है| तीन अक्तूबर को देश को समर्पित होने जा रही सामरिक महत्व की 9.02 किलोमीटर अटल टनल रोहतांग को सुरक्षा की दृष्टि से सील कर दिया गया है। टनल के भीतर अब किसी तरह की आवाजाही नहीं होगी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने साउथ पोर्टल के साथ नॉर्थ पोर्टल तक सुरक्षा भी कड़ी कर दी है। टनल के भीतर अब न बीआरओ के वाहन आ-जा सकेंगे और न ही बाहरी वाहनों को एंट्री दी जाएगी। रविवार को करीब एक दर्जन वाहनों में टनल देखने पहुंचे लोगों को भी मनाली लौटा दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Entry Tax Controversy: हिमाचल एंट्री टैक्स बढ़ोतरी पर सरकार का यू-टर्न! बढ़ते विरोध के बाद CM सुक्खू ने किया बड़ा एलान

वहीं, रविवार देर शाम एसपीजी के करीब दो दर्जन जवान मनाली पहुंच गए हैं, जो सोमवार से रैली स्थल के साथ टनल व हेलिपैडों का निरीक्षण करेंगे। एसपीजी की अलग-अलग टीमें 29 सितंबर तक पहुंचेंगी। पीएम दौरे के लिए एसपीजी के करीब 100 अधिकारी और कमांडो मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल को आपदा राज्य घोषित कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए केंद्र सरकार - सांसद प्रतिभा सिंह
Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now