Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में 21 दिसंबर को कांग्रेस की ‘आभार रैली’, प्रियंका गांधी वाड्रा हो सकती हैं शामिल

हिमाचल में प्रियंका संभालेंगी चुनाव प्रचार की कमान

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने पर प्रदेश कांग्रेस 21 दिसंबर को जोरावर स्टेडियम धर्मशाला में आभार रैली करेगी। इस दौरान मतदाताओं का आभार जताया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका गांधी को रैली में बुलाने की तैयारी है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहित सभी सह प्रभारी भी इसमें शामिल होंगे।

22 दिसंबर से धर्मशाला में विधानसभा का शीत सत्र शुरू होना है। 21 दिसंबर को कांग्रेस सरकार धर्मशाला पहुंच जाएगी। 21 दिसंबर सुबह 11:00 बजे धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में आभार रैली का आयोजन किया जाएगा।

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस रैली में शामिल होने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित करेंगे। पाट्री नेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को आभार रैली में बुलाने के लिए विशेष तौर पर बुलाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Fire Incident: अर्की अग्निकांड के बाद राख और मलबे के ढेर में जिंदगी की तलाश जारी , डॉग स्क्वॉड के साथ NDRF मैदान में जुटी

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत का अधिक श्रेय प्रियंका गांधी को जा रहा है। प्रियंका ने प्रदेश में छ: चुनावी रैलियां की थी।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रियंका ने शिमला स्थित अपने घर पर रहीं। यहीं से उन्होंने चुनावी रणनीति बनाई। कांग्रेस के प्रत्याशियों को तय करने में भी प्रियंका की बड़ी भूमिका रही है। ऐसे में प्रियंका गांधी का अब चुनाव जीतने के बाद आभार रैली में शामिल होना आवश्यक है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी से विशेष आग्रह किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा ने चंबा हत्याकांड और प्रदेश में स्टेट स्पॉन्सर्ड कानून अव्यवस्था को लेकर राजपाल को सौंपा ज्ञापन
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now