Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में सीमेंट पर सियासत तेज़: सरकार ने खत्म किया ACC अंबुजा से सिविल सप्लाई का करार

हिमाचल में सीमेंट पर सियासत तेज़: सरकार ने खत्म किया ACC अंबुजा से सिविल सप्लाई का करार

शिमला ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश में सीमेंट को लेकर सियासत और तेज हो गई है। बरमाना और दाडलाघाट में सीमेंट फैक्ट्रियां बंद होने के घमासान में राज्य की कांग्रेस सरकार भी कूद गई है। राज्य उद्योग विभाग ने अंबुजा और ACC सीमेंट कंपनी को फैक्ट्री बंद करने के मामले में नोटिस जारी कर जवाबतलबी कर ली है। वहीं हिमाचल सरकार ने एक और झटका देते हुए ACC और अंबुजा , दोनों कंपनियों से हिमाचल सिविल सप्लाई का ऑर्डर वापस लेकर अल्ट्राटेक को देने की तैयारी शुरू कर दी है।

बता दें कि बरमाना और दाड़लाघाट में अडानी कंपनी ने ACC और अंबुजा सीमेंट प्लांट को एक तुगलकी फरमान जारी कर बंद कर दिया । वहीं कर्मचारियों और कामगारों को वीरवार से घर पर ही रहने को कह दिया गया है। कंपनी ने अगले आदेशों तक उन्हें छुट्टी पर ही रहने के आदेश दे दिए है। दोनों प्लांट की प्रोडक्शन भी बन्द कर दी गयी है।

प्लांट बंद करने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। बरमाणा और दाड़लाघाट दोनों प्लांट पर अतिरिक्त पुलिस बस तैनात कर दिया गया है। प्रशासन कंपनी प्रबंधन से बातचीत कर रहा है। लेकिन अभी तक सभी वार्ता बेनतीजा रही है। वहीं कुछ लोग इसे हिमाचल में भाजपा की हार की वजह से जोड़ कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि केंद्र के दबाव के चलते अडानी समूह ने यह फैसला लिया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now