Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए उछाला गया पारिवारिक मामला’ :- विक्रमादित्य

विक्रमादित्य सिंह

शिमला ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रामीण से कांंग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए पारिवारिक मामला उछाला गया है। दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात और राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनने के बाद विक्रमादित्य सिंह पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए।

उन्होंने कहा, “वे सवालों से कभी नहीं भागते हैं। उनके निजी आवास होली लॉज पर मां भीमाकाली का साक्षात आशीर्वाद है।” विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि षडयंत्र रचने वालों के नामों का भी जल्द खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि छवि को धूमिल करने के लिए कुछ लोगों ने जानबूझकर मीडिया तक जानकारी पहुंचाई।

चुनाव से पहले हिमाचल 10 गारंटियों पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस सभी वादों को पूरा करेगी
कांग्रेस ने ओपीएस बहाली, महिलाओं को हर महीने 1 हजार 500 रुपये और युवाओं को स्टार्ट अप के लिए 680 करोड़ रुपये का प्रावधान करने का वादा किया था। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए केंद्र से भी सहयोग लेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को सहयोग करना केंद्र सरकार का दायित्व है।

कांग्रेस विधायक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारी कर्ज में है और सरकार अपनी आय बढ़ाने के लिए उत्पाद शुल्क, खनन और वन भंडार जैसे सभी संसाधनों का उपयोग करेगी।

उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी ने सरकार और संगठन को एक-दूसरे का सहयोग करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और इसे क्षेत्र, जाति और उम्र के बीच संतुलन के साथ जल्द ही विस्तारित किया जाएगा।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर पर निशाना साधते हुए उन्हें यह कहते हुए धैर्य रखने की सलाह दी कि प्रशासन बदलने में समय लगता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास भी खाली नहीं किया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now