Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर मांगें माफी : राजीव राणा 

मुख्यमंत्री पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर मांगें माफी : राजीव राणा 

शिमला।
प्रदेश के अध्यक्ष राजीव राणा  ने पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर द्वारा प्रदेश सरकार के विरुद्ध किए गए प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा अपनी हार को हजम नहीं कर पा रही है, इस्लिए अभद्र टिपण्डी कर रही है। पहले तो सरकार पांच वर्षो तक सोती रही  और जैसे ही चुनाव निकट आए तो सारी सरकारी दफ़्तर खोल दिये।

राणा ने कहा कि जयराम सरकार ने पिछले 5 वर्षों में प्रदेश के ऋण को दोगुना किया है और जनता के सर पर अनावश्यक रूप से मात्र चुनावी मंशा से खोले कार्यालयों का बोझ भी डाल दिया है।

इसे भी पढ़ें:  कोविड के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने फिलहाल स्थगित की स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा

उन्होंने कहा कि प्रदेश की नव निर्वाचित सरकार पर दोषारोपण करने के बजाय पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पूर्व उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित में बड़े-बड़े फैसले ले रही है, साथ ही मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में किए गए वादों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया है । जिसका लाभ प्रदेश के हर वर्ग को मिलेगा।
उन्होंने कहा जल्द ही ops हिमाचल में लागू कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  सीएम-डिप्टी सीएम व मंत्रियों को कांग्रेस हाईकमान का बुलावा: प्रदेश का बढ़ा सियासी पारा, प्रतिभा सुधीर और राणा भी देंगे हाजिरी
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now