Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री के स्वागत में होने वाली जन आभार रैली होगी ऐतिहासिक: केवल पठानिया

N45781294216725824585984c6277f552e1dc1c463bc8727032f2cc3c3ac849deda42fdf4fd65aa972137b9

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वागत को लेकर कांगड़ा की जनता बेहद उत्सुक है। मुख्यमंत्री की धर्मशाला में होने वाली जन आभार रैली को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने यह बात कही।

धर्मशाला में प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश में सरकार बनने के बाद पहली बार कांगड़ा आ रहे हैं और तीन जनवरी को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में वह कांगड़ा की जनता का आभार व्यक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि तीन जनवरी को धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम में होने वाली जन आभार रैली बहुत भव्य होगी।

इसे भी पढ़ें:  HPBOSE Date Sheet 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं की परीक्षाओं की डेट शीट

उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन को व्यवस्थाएं करने के निर्देश दे दिये गये हैं। केवल पठानिया ने कहा कि संगठन के स्तर पर भी रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों से चल रही हंै। उन्होंने बताया कि संगठन के स्तर पर तैयारियों के दृष्टिगत आज 15 ब्लॉकों में 29 बैठकें की गई हैं। उन्होंने बताया कि आज रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ जो बैठक शाहपुर में आयोजित की गई उसमें उन्होंने स्वयं उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिये।
उन्होंने बताया कि पूरे जिले में आयोजित इन बैठकों में जन आभार रैली के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियाँ सुनिश्चित की गई हैं। केवल पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का सीआर से सीएम तक का संघर्ष भरा सफर सबके लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा की जनता ने उनकी पार्टी पर विश्वास जताकर उन्हें स्पष्ट जनादेश दिया है। उन्होंने बताया कि जनआभार रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कांग्रेस के जीते हुए सभी विधायक जनता के अभिवादन के लिए उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पुनीत मल्ली और नागेश्वर मनकोटिया, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी जितेंद्र शर्मा, मीडिया पैनलिस्ट संजीव गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. सुंदर्शन चक्रा उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  रोहतांग के दीदार के लिए अब गुलाबा व कोकसर बैरियरों पर कतारों में नहीं होना पड़ेगा खड़ा

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now