Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अटल टनल से इस साल 60 फीसदा बढ़ा ट्रैफिक

अटल टनल से इस साल 60 फीसदा बढ़ा ट्रैफिक

अटल टनल (Atal Tunnel Rohtang) से लेकर ट्रैफिक तेजी से बढ़ा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल 60 फीसदी ज्यादा ट्रैफिक अटल टनल से होकर गुजरा है। लाहौल घाटी में बने अटल टनल से होकर साल 2022 में 12.79 लाख से ज्यादा गाड़ियां गुजरी हैं।

लाहौल-स्पीति पुलिस के मुताबिक, 6.22 लाख से ज्यादा गाड़ियां लाहौल घाटी में आई हैं, तो 6.50 गाड़ियां लाहौल से बाहर गई हैं। ये पूरा ट्रैफिक साल 2021 के मुकाबले कई गुना है।

साल 2021 में कुल करीब 8 लाख गाड़ियां ही लाहौल स्पीति से होकर गुजरी थी। जिसमें आने का आंकड़ा 4,23,071 गाड़ियों का है, तो जाने वाली गाड़ियों का आंकड़ा 7,99,941 है. इस तरह से 2021 के मुकाबले साल 2012 में करीब 4.73 ज्यादा गाड़ियां लाहौल स्पीति से होकर गुजरी हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, जून-दिसंबर मई के तीन महीनों में सबसे ज्यादा ट्रैफिक रहा। जून महीने में 2,25045 गाड़ियां लाहौल स्पीति से गुजती हैं, तो दिसंबर महीने में ये आंकड़ा 2,02,974 गाड़ियों का रहा. वहीं, मई महीने में 2,11,824 गाड़ियां लाहौल-स्पीति से होकर गुजरी हैं। सबसे ज्यादा ट्रैफिक अगर एक दिन का देखें तो 26 दिसंबर 2022 को 19,383 गाड़ियां लाहौल स्पीति से अटल टनल रोहतांग से होकर गुजरी हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now