Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विधानसभा सत्र के बीच सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, मंत्रिमंडल विस्तार के लिए हाई कमान से करेंगे चर्चा

Published on: 5 January 2023
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, CM Sukhvinder Singh Sukhu Rresign

प्रजासत्ता ब्यूरो।
विधानसभा के शीत सत्र के बीच मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह धर्मशाला से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री सुक्खू के नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात करेंगे। इस दौरान मंत्रियों के नामों को अंतिम मंजूरी मिल सकती है।

माना जा रहा है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 7 जनवरी को हो सकता है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने 7 जनवरी को प्रदेश से बाहर जाना था, अब राज्यपाल ने अपने दौरे को एक दिन टालकर 8 जनवरी कर दिया है।

बता दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू का यह एक दिवसीय दिल्ली दौरा है शुक्रवार सुबह सुक्खू धर्मशाला वापिस लौटकर राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विधानसभा के सदन में भाग लेंगे।

ई-पेपरENGLISHIPL 2022राशिफलदुनियादेशराज्यशहरराजनीतिखेलमनोरंंजनव्यापारटेक्नोलॉजीशिक्षाजुर्मजीवन शैलीधर्मकरंट अफेयर्सअजब गजबयात्रा

4150

सीएम पद के बाद अब हिमाचल में फंसा मंत्रिमंडल पर पेंच, विधायक कर रहे हैं गुटबाजी, यात्रा से ब्रेक लेकर राहुल गांधी सुलझाएंगे मामला!

उल्लेखनीय है कि हिमाचल में कांग्रेस ने बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर दिया है और सूबे में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। कांग्रेस नेतृत्व को सूबे के सीएम चेहरे को लेकर थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल की कमान सौंपी गई। वहीं मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री बना कर कांग्रेस ने हिमाचल में भले ही सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार बना ली है लेकिन अभी भी शीर्ष नेतृत्व का टेंशन खत्म नहीं हुआ है। खबरों के मुताबिक, कैबिनेट विस्तार में कई विधायक अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। जिसकी वजह से पार्टी विधायक दो खेमों में बंटे नजर आ रहे हैं।

सरकार को चलाने के लिए मंत्रिमंडल तय होना अभी बाकी है। जिसको लेकर पार्टी में काफी गहमा-गहमी मची है। प्रदेश के नेता मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए टक टकी लगाए हुए हैं। विधायक आशा भरी निगाहों से मंत्री बनने के लिए पार्टी हाईकमान की ओर देख रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now