Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंडी में महिलाओं ने जमीन मालिक को पत्थर और लाठियों से धुना,रास्ते को लेकर हुआ था विवाद

मंडी में महिलाओं का कहर, जमीन मालिक को पत्थर और लाठियों से धुना

प्रजासता |
हिमाचल के मडी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है| इस वीडियो में महिलाएं एक शख्स की पत्थर और लाठियों से जमकर पिटाई करती हुई दिखाई दे रही हैं| मिली जानकारी मुताबिक घटना 17 फरवरी की है| बताया जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर महिला मंडल और जमीन के मालिक के बीच ऐसा विवाद हुआ कि दोनों एक-दूसरे के खून के प्यासे बन बैठे|

मिली जानकारी के अनुसार धन्यारा पंचायत की महिला मंडल सलेतर की महिलाओं ने खुद ही सड़क को चौड़ा करने का कार्य शुरू कर दिया| चौड़ीकरण के चलते एक व्यक्ति की नीजि भूमि में जब हस्तक्षेप हुआ तो उसने इसका विरोध किया| लेकिन विरोध पहले गाली गलौज तक पहुंचा और उसके बाद मारपीट तक की नौबत सामने आ गई| विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओं ने व्यक्ति की पत्थर और डंडों से जमकर पिटाई कर दी|एक अन्य महिला और पुरूष यहां आकर बीच बचाव करने की कोशिश करते नजार आ रहे हैं|

इसे भी पढ़ें:  सुन्दरनगर में लड़की से दुराचार मेडिकल रिपोर्ट में निकली गर्भवती, मामला दर्ज आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल, पुलिस चौकी कोटली में दोनों पक्षों ने आकर एक दूसरे के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज करवा दी है| एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने क्रॉस एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है| एएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Mandi District News Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now