Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल प्रदेश में आधी रात को भूकंप से हिली धरती

भूकंप के झटके

शिमला।
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भूकंप के झटकों से धरती हिली। रविवार आधी रात प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मापी गई।

यह भूकंप मध्यरात्रि 12ः42 बजे आया। इसका केंद्र मंडी जिला के सुंदरनगर के समीप बेयरकोट गांव में जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में था।

आसपास के जिलों में भी तीन से पांच सेकंड तक झटके महसूस किए। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निदेशक सुदेश मोक्ता ने बताया कि तीव्रता कम होने के कारण भूकंप से कहीं भी नुकसान की रिपोर्ट नहीं है। उल्लेखनीय है कि पिछले 23 दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में छह बार भूकंप आया है।
03 जनवरी को सोलन जिला में 2.7 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे थे।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now