Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों के साथ किया सच्चा न्याय :- राजीव राणा

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने कर्मचारियों के साथ किया सच्चा न्याय :-राजीव राणा

शिमला ब्यूरो।
कामगार कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने चुनावी वादा पूरा किया है,और इस बार हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी वर्ग के पक्ष में जो फैसला लिया , वह इस बात का प्रमाण है कि सुक्खू सरकार हर वर्ग के समावेशी विकास के लिए समर्पित रूप से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों के साथ ओपीएस देकर सच्चा न्याय किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने भाजपा की जनविरोधी राजनीति से उपेक्षित सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है, राज्य के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले कर्मचारियों को वृद्धावस्था में सहयोग देना सरकार का कर्तव्य है। हालांकि, पिछली सरकार ने उनके अधिकारों की अनदेखी की।

इसे भी पढ़ें:  पढ़े हिमाचल मंत्रिमण्डल के निर्णय,संशोधित पेंशन व पारिवारिक पेंशन पर निर्णय,

माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कर्मचारियों को असली लोहड़ी का तोहफा दिया है, पिछली भाजपा सरकार में तो सिर्फ सेपु बड़ियों, मदरे के नाम पर हिमाचल की जनता को गुमराह करती रही है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now