Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुंदरनगर में बिलासपुर, हमीरपुर व चम्बा के 3 युवक 82.13 ग्राम चरस सहित काबू

Published on: 13 January 2023
shimla news Hamirpur News himachal news बिलासपुर: पुलिस ने चेकिंग के लिए रोकी टैक्सी, तलाशी में मिली 6 किलो 10 ग्राम चरस, 2 युवक गिरफ्तार

मंडी।
मंडी पुलिस ने उपमंडल सुंदरनगर के सलापड़ में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 3 युवकों से 82.13 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस द्वारा तीनों युवकों को गिरफ्तार कर आगमी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने चंडीगढ़-मनाली एनएच-21 पर सलापड़ में नाका लगाया था कि इसी दौरान सुंदरनगर की तरफ से एक कार को चैकिंग के लिए रोका गया, जिसमें सवार 3 युवकों से 82.13 ग्राम चरस बरामद की गई।

आरोपियों की पहचान भेदिष (21) निवासी गांव व डाकघर चकमोह, तहसील ढटवाल जिला हमीरपुर, किशन लाल (23) निवासी गांव डोहग, जेजवीं तहसील झंडूता जिला बिलासपुर,व शशि कुमार (22) निवासी गांव फाट, डाकघर सरोल, तहसील व जिला चम्बा के रूप में हुई है।

डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Mandi District NewsMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now