Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

शटरिंग चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी ने धर्मपुर थाना के बाथरूम में लगाया फंदा

Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

धर्मपुर।
शटरिंग चोरी मामले में गिरफ्तार युवक ने धर्मपुर थाना के बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। व्यक्ति को पुलिस ने बोहली में हुई शटरिंग चोरी मामले में गिरफ्तार किया था और सोलन कोर्ट में पेश किया था। जहां से युवक को पुलिस रिमांड पर भेजा गया था। लेकिन युवक ने वीरवार देर रात बाथरूम फंदा लगा लिया।

जानकारी के अनुसार विशाल कुमार (22) निवासी अंबाला वर्तमान में डगशाई में किराए के कमरे में रहता है। युवक के खिलाफ बीते दिनों 72 लोहा शटरिंग प्लेटें चोरी होने का मामला पुलिस थाना में डीजे किया गया था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को 11 जनवरी को गिरफ्तार किया गया। मामले में 12 जनवरी को अदालत सोलन कोर्ट में पेश कर दो दिन पुलिस रिमांड पर लिया था। युवक को धर्मपुर थाना में रखा गया था। वीरवार रात युवक को हवालात में खाना दिया लेकिन इसने खाना खाने से मना कर दिया।

थोड़ी देर बाद जब थाना के कर्मचारियों ने उसे देखा तो युवक बिस्तर पर नहीं था। जिस पर पुलिस कर्मचारियों ने इधर-उधर देखा और आवाजें लगाई। जिसका युवक ने कोई उत्तर नहीं दिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने हवालात को खोलकर बाथरूम में देखा तो युवक ने कंबल की पट्टी पाइप से बांध कर फंदा लगा दिया। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अजय कुमार राणा ने बताया कि मृतक आरोपी विशाल कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके का निरीक्षण किया गया। मामले में जांच चली हुई है।

हरकत करता दिखाई दे रहा था युवक
हवालात में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करने पर पाया गया कि आरोपी बिस्तर पर बैठकर कुछ हरकत कर रहा था। इसके बाद रात करीब 08:05 बजे बाथरुम के अंदर गया और वहां से बाहर न आया। पुलिस ने हवालात में रखे बिस्तर को चैक करने पर कंबल से टुकडे फटे पाए गए।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now