Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जिला सोलन में निर्मित किया जाएगा मल्टीफैसिलिटी अस्पताल : डॉ. शांडिल

जिला सोलन में निर्मित किया जाएगा मल्टीफैसिलिटी अस्पताल : डॉ. शांडिल

सोलन।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हिमाचल प्रदेश डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल का शनिवार को सोलन शहर स्थित मुरारी मार्केट के हाॅल में 70 से अधिक विभिन्न संस्थाओं व आम जनता द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों को मकर संक्रांति की बधाई दी। उन्होंने सोलन की जनता का चुनावों में जन सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह सोलन के लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा योजनाबद्ध रूप में विकास कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ज़िला सोलन उनकी कर्मभूमि है, जिसके विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी और क्षेत्र की समस्याओं को चरणबद्व तरीके से पूरा किया जाएगा।
FB IMG 1673708023501
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में बेसहारा बच्चों और एकल नारी के लिए ‘मुख्यमंत्री सुखाश्र्य सहायता कोष’ का गठन किया है। इस योजना का उद्देश्य बेसहारा बच्चों और निराश्रित महिलाओं को उच्च शिक्षा की सुविधा प्रदान करना है। राज्य सरकार ऐसे बच्चों के कौशल विकास शिक्षा, उच्च शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण पर होने वाले खर्च को वहन करेगी।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: CHC पटटा महलोग राम भरोसे हैं स्वास्थ्य सेवाएँ, हादसे में गंभीर रूप से घायल युवकों को नहीं मिला प्राथमिक उपचार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली का वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि ओ.पी.सी. की बहाली से कर्मचारियों के भविष्य सुरक्षित होंगे और उन्हें बुढ़ापे में किसी अन्य पर अर्थिक तौर पर निर्भर नही रहना पड़ेगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही सोलन में मल्टी फैसिलिटी व आधुनिक अस्पताल का निर्माण किया जाएगा, जिसमें ट्रामा सैन्टर सहित रोगियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में और अधिक सुधार किया जाएगा। इसके पूर्व, डाॅ. शांडिल ने माता शूलिनी मंदिर में शीश नवाया और आर्शीवाद लिया।

इसे भी पढ़ें:  हांफने लगी कथलोह-तुझार उठाऊ पेयजल योजना,मशीनरी की लाइफ खत्म, एक दर्जन गांव की आपूर्ति कभी भी हो सकती बंद
Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now