Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

धर्मपुर थाने में फंदा लगाने के मामले में तीन को कारण बताओ नोटिस, संतरी निलंबित

KARRVAI

सोलन
पुलिस थाना धर्मपुर के शौचालय में युवक के फंदा लगाकर जान देने के मामले में ड्यूटी पर तैनात संतरी को निलंबित कर दिया गया है, जबकि थाना प्रभारी समेत, रात्रि जांच अधिकारी और मुंशी को कारण बताओ नोटिस किया है। इन सभी से मामले में लिखित जवाब मांगा गया है। वहीं अब जवाब आने के बाद मामले में पुलिस आगामी विभागीय कार्रवाई करेगी।

एएसपी अजय राणा ने बताया कि मामले में संतरी को सस्पेंड कर दिया है, जबकि तीन थाना प्रभारी समेत दो अन्य पुलिस कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामले की जांच जारी है।

बता दें कि धर्मपुर थाने में गुरुवार रात को शटरिंग चोरी मामले में गिरफ्तार एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। युवक ने कंबल को फाड़कर रस्सी बनाई और उसके बाद युवक ने शौचालय में जाकर फंदा लगा दिया था।11 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें:  सोलन की सब्जी मंडी के समीप संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव

Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now