PM Modi Roadshow: दिल्ली में आज पीएम मोदी का भव्य रोड़ शो होने वाला है। बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज से यहां एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में शुरू हो रही है। इसके पहले पीएम पटेल चौक से नडीएमसी कन्वेंशन सेंटर तक रोड़ करने वाले हैं।

#WATCH | Delhi: Artists beat drums in Patel Chowk area ahead of Prime Minister Narendra Modi’s roadshow. pic.twitter.com/hVLT4Rh6nf
— ANI (@ANI) January 16, 2023
संबंधित खबरें
इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने की संभावना है और यातायात को सुगम बनाने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गई है।


















