Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

VIDEO: कुत्ते के हमले से बचने के लिए Swiggy Delivery Boy ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में तोड़ा दम

Swiggy Delivery Boy

Swiggy Delivery Boy: हैदराबाद में कुत्ते के हमले से बचने के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगाने वाली डिलीवरी बॉय की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्विगी डिलीवरी बॉय रिजवान खाना पहुंचाने के लिए एक अपार्टमेंट में गया था। इस दौरान कुत्ते ने उसे दौड़ा दिया। कुत्ते से बचने के लिए रिजवान ने अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी।

बंजारा हिल्स के अपार्टमेंट का है मामला

मामला हैदराबाद के पॉश बंजारा हिल्स इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, 23 वर्षीय मोहम्मद रिजवान बंजारा हिल्स स्थित लुम्बिनी रॉक कैसल अपार्टमेंट में खाना पहुंचाने गया था। जब उसने फ्लैट का दरवाजा खटखटाया, तो कस्टमर का पालतू कुत्ता (जर्मन शेफर्ड) उस पर भौंकने लगा और झपट पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  कटक में मकर संक्रांति के मेले में भगदड़, कई घायल

डर के कारण रिजवान ने अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद रिजवान को निजाम आयुर्विज्ञान संस्थान (निम्स) ले जाया गया और गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस इंस्पेक्टर ने दी ये जानकारी

बंजारा हिल्स के पुलिस निरीक्षक एम नरेंद्र ने कहा कि जैसे ही रिजवान कस्टमर को पार्सल सौंप रहा था, जर्मन शेफर्ड घर से बाहर निकला और रिजवान पर झपट पड़ा। हमले के डर से रिजवान ने जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया। इसके बाद कुत्ते ने उसका पीछा किया। फिर रिजवान ने अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

इसे भी पढ़ें:  क्यों मनाया जाता है उत्कल दिवस, जानें

उन्होंने आगे कहा, “शनिवार शाम करीब 6.30 बजे स्विगी डिलीवरी बॉय मोहम्मद रिजवान ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मामले को धारा 304 (ए) आईपीसी में बदल दिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now