Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल पुलिस की ऊना में खनन माफिया के विरुद्ध कार्रवाई, 6 गिरफ्तार

arest, Mandi News

ऊना।
हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के आदेशों पर हिमाचल पुलिस ने ऊना में खनन माफिया के खिलाफ की गई कार्रवाई में छ: लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गत 15 और 16 जनवरी की रात को ऊना पुलिस द्वारा अवैध खनन सम्भावित क्षेत्रों में अभियान चलाया गया।

यह कार्रवाई बथू-बथरी-संतोषगढ़, खानपुर-नांगल खुर्द-फतेहपुर, घलूवाल, बेसल और जनकौर में रात भर की गई। छापे के दौरान अवैध खनन में संलिप्त एक पोर्कलेन एक्सकेवेटर, एक जेसीबी, चार टिप्पर ट्रक और 09 ट्रैक्टर मौके पर अवैध खनन करते हुए जब्त किये गये।

पुलिस ने इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ खान और खनिज विनियमन और विकास अधिनियम, आईपीसी और पर्यावरण अधिनियम के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  मनाली से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी HRTC बस अंबाला में हाइवे पर पलटी

पुलिस महानिदेशक कुंडू ने इस सफल अभियान के लिए पुलिस अधीक्षक, ऊना और पूरी पुलिस टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस खनन माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है और राज्य में अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  HP Cabinet Decisions: इन विभागों में भरे जाएंगे 184 पद, वन मित्रों की नियुक्ति को मंजूरी, के अलावा जानें बड़े फैसले..!
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now