Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में 18 जनवरी को प्रवेश करेगी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा

हिमाचल में 18 जनवरी को प्रवेश करेगी राहुल की भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है। यात्रा हिमाचल प्रदेश में 18 जनवरी को प्रवेश करेगी तथा इसके बाद अंतिम पड़ाव जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी।

राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को यहां उत्तराखंड के जोशीमठ में भू-घंसाव के मद्देनज़र राज्य में ऐसी सम्भावनाओं का पता लगाने के लिये आपदा प्रबंधन और अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि श्री गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी।

राहुल गांधी लगभग 23 किलोमीटर तक राज्य में पैदल चलेंगे। इस दौरान यात्रा में प्रदेश कांग्रेस के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर सुरक्षा से सम्बंधित और अन्य सभी पूरी कर ली गई हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now