Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्रस्तावित नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए सुझाव एवं आपत्तियां आमन्त्रित

सुझाव एवं आपत्तियां आमन्त्रित

प्रजासत्ता|
उपायुक्त सोलन ने जिला की कण्डाघाट तहसील में क्षेत्र के बेहतर विकास और सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए कण्डघाट तहसील के स्थानीय क्षेत्रों को नगर पंचायत बनाने के सम्बन्ध में प्रकाशन की तिथि के 02 सप्ताह के भीतर प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से आपत्तियां एवं सुझाव मांगे हैं। यह सुझाव एवं आपत्तियां सचिव शहरी विकास, हिमाचल प्रदेश सरकार को उपायुक्त सोलन के माध्यम से प्रेषित किए जाएंगे।

प्रदेश सरकार के शहरी विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रस्तावित नगर पंचायत कण्डाघाट में कण्डाघाट तहसील के पटवार वृत्त सिरीनगर के उप मुहाल सिरीनगर एवं ग्राम पंचायत सिरीनगर के खसरा संख्या 286-800, 803-807, 824-842, 844-903 और 921-1368/1076, पटवार वृत्त सिरीनगर के उप मुहाल दोलग एवं ग्राम पंचायत सिरीनगर में खसरा संख्या 1-11, 15-18, 20-85, 103-211 तथा 363-393 एवं पटवार वृत्त सिलहारी के उप मुहाल सिलहारी एवं ग्राम पंचायत क्वारग में किता 1005 को नगर पंचायत कण्डाघाट में सम्मिलत किया जाना है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उपायुक्त सोलन ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से आग्रह किया है कि वे उपरोक्त नियत अवधि के भीतर यदि आक्षेप अथवा सुझाव हों तो प्रस्तुत करें। नियत अवधि के उपरान्त कोई आक्षेप अथवा सुझाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now