Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोलन: फाइनांस कंपनी पर जाली कागजात बनाकर ट्रक बेचने का आरोप, मामला दर्ज

फ्रौड, Sirmaur Land Fraud Case

सोलन|
जिला सोलन के एक व्यक्ति से प्राइवेट फाइनांस कंपनी ने गाड़ी के जाली कागजात बनाकर 4.50 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के बाद निजी कंपनी पर मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार कसौली के जगजीतनगर निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसने चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनांस कंपनी सोलन से उसके 2 कर्मचारियों के माध्यम से एक पुरानी गाड़ी 4.50 लाख रुपए में खरीदी थी।

यह धनराशि 19 जून, 2021 को दे दी थी। उसके बाद उसने अपने खरीदे गए ट्रक को रिपेयर के लिए टिपरा हरियाणा भेजा, जहां पर ट्रक के असली मालिक ने गाड़ो को कब्जे में ले किया। बताया जा रहा है कि उनके पास ट्रक के असली कागजात थे।

इस तरह चोलामंडलम फाइनांस ने ट्रक के जाली कागजात तैयार कर उसके साथ जालसाजी की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आज राणा ने बताया कि आईपीसी की धारा 406, 420, 427, 467, 471, 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व छानबीन जारी है।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now