Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नालागढ़: पत्नी के पुराने प्रेमी की पति ने बेरहमी से की हत्या,3 गिरफ्तार

Published on: 26 February 2021
नालागढ़ः सड़क के किनारे बोरे में मिला युवक का शव

नालागढ़ की कसम्बोवाल में बीते दिनों बोरे में युवक की लाश मिलने के मामले को सुलझाने में पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है| पुलिस ने हत्या के इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है| हत्या का यह मामला प्रेम प्रसंग से जुडा हुआ है जिसका खुलासा पुलिस जाँच में हुआ है| मिली जानकारी मुताबिक कसम्बोवाल गांव में सड़क किनारे फेंके गए शव की पहचान नरेंद्र सलूनी चंबा निवासी के रूप में हुई|
प्राप्त जानकारी अनुसार युवक चालक का काम करता था|

जानकारी के अनुसार, युवक नरेंद्र कुमार का एक आरोपी की पत्नी के साथ पुराने प्रेम संबंध थे| इसका पता चलते ही पति ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्लान बनाया और नरेंद्र कुमार को बड़ी बेरहमी से मारकर कसम्बोवाल गांव के पास सड़क किनारे बोरे में डालकर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए|

इसके बाद कसम्बोवाल गांव के पास सड़क किनारे शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम शिमला से बुलाकर मामले से जुड़े तथ्य एकत्रित किए और कुछ ही दिनों की तफ्तीश के बाद आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया|डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है|

Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now