Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में सरकार की योजनाओं का नाम बदलना ठीक नहीं : जयराम

हिमाचल में सरकार की योजनाओं का नाम बदलना ठीक नहीं : जयराम

• गरीब लोगों ने भी सरकार को वोट दिया है उनका सम्मान रखना चाहिए
• ओपीएस देना है तो संस्थान बंद कर और महंगाई बढ़ाकर नहीं संसाधन जुटा कर देना चाहिए

शिमला।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज शिमला विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कार्यालय में अपना कार्यभार संभाला, उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप में उपस्थित रहे।
भाजपा पदाधिकारियों एवं भाजपा नेताओं ने उनको इस अवसर पर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा अगर कांग्रेस सरकार जनहित में निर्णय नहीं लेगी तो हम पूरी ताकत के साथ निर्णय का विरोध करेंगे। प्रदेश के विकास के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस सरकार की शुरुआत अच्छी नहीं रही एसी हम अपेक्षा नहीं थी, जिस प्रकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सहजता और सरलता के बारे में चर्चा होती थी पर जो काम उनकी सरकार ने किए वह उनके व्यवहार के विपरीत है। पूरे प्रदेश में कार्यालयों को बंद किया गए जो की प्रदेश हित में नहीं है।

ऐसा पहली बार हुआ है की किसी सरकार के एक साल के कार्यकाल का रिव्यू हुआ है, यह बंद करना का सिलसिला ठीक नहीं। आने वाले समय में सरकार 5 साल के निर्णय का भी रिव्यू कर सरकती है।
विधानसभा सत्र में तीन दिन तक वॉक आउट हुआ, जनता में रोष है। इस सरकार को अपने फैसलों के बारे में फिर सोचना चाहिए।
हिमाचल के इतिहास में पहली बार इतने काम अंतर के साथ कोई सरकार बनी है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक और परंपरा शुरू होने जा रही है अब हिमाचल प्रदेश की योजनाओं के नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। भारत रतन अटल बिहारी वाजपई के नाम योजनाओं को अब हिमाचल में राजीव गांधी के नाम पर रखा जा रहा है, यह कोई स्वस्थ परंपरा नही है।
अटल जी के नाम पर हमने डे बोर्डिंग स्कूल की योजना शुरू की, कई बोर्डिंग स्कूलों का तो शिलान्यास भी हो गया पर अब इस योजना का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखा जा रहा है। अटल जी नाम हटाना सही नही, अटल जी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते थे और हिमाचल के लोग भी उनसे तहे दिल से जुड़े थे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के गरीब लोगो ने भी सरकार को वोट डाला है, उनके वोट का सम्मान रखना चाहिए, डीजल की दामों को बढ़ाना सही नहीं इस हिमाचल में महंगाई आएगी। अगर ओ पी एस देना है तो संस्थान बंद और महंगाई बढ़ाकर नहीं देना चाहिए।

हिमाचल में कांग्रेस बंद एक्सप्रेस का कड़ा सामना करेंगे जयराम : कश्यप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में जयराम ठाकुर एक सशक्त नेतृत्व के रूप में कार्य कर रहे है और जिस प्रकार से वह नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं वह उत्तम है।
अगर प्रदेश में एक अच्छी सरकार चलनी है तो एक सशक्त प्रतिपक्ष की भूमिका अहम होती है और उसमें जयराम ठाकुर उत्कृष्ट कार्य कर रहे है।

जिस प्रकार से भाजपा ने पहले विधानसभा सत्र धर्मशाला में सत्ताधारी कांग्रेस का सामना किया था वह अच्छी रणनीति थी । जिस प्रकार से कांग्रेस ने प्रदेश में बंद एक्सप्रेस चलाई है उसको लेकर भाजपा ने विधानसभा में कांग्रेस का कड़ा मुकाबला किया था। कांग्रेस पार्टी केवल हिमाचल प्रदेश में बदले की भावना से काम कर रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा अच्छा कार्य करेगी।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now