Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Budget 2023 से पहले हुई Halwa Ceremony आज से घर नहीं जाएंगे यह अधिकारी

बजट सेरेमनी

 

Halwa Ceremony: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को वित्त मंत्रालय में हलवा बांटा। दरअसल, यह एक तरह की ट्रेडिशनल सेरेमनी है। अब बजट के प्रिंटिंग की शुरुआत होगी। वहीं, Budget Document तैयार होने तक इसे बनाने में शामिल अधिकारी और कर्मचारी बजट पेश होने तक नॉर्थ ब्लॉक में रहेंगे। बता दें 1 फरवरी को देश का यूनियन बजट पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2023-24 पेश करेंगी।

 

अंतिम संकलन और छपाई की शुरुआत हो गई

आज से 2023-24 के केंद्रीय बजट से संबंधित दस्तावेजों के संकलन और छपाई की शुरुआत हो गई है। नॉर्थ ब्लॉक के अंदर वित्त मंत्रालय के बजट प्रेस में हलवा सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत किशनराव कराड समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

वित्त मंत्री ने कढ़ाही में हलवे को हिलाकर समारोह की शुरुआत की

वित्त मंत्री ने कढ़ाही में हलवे को हिलाकर समारोह की शुरुआत की। उन्होंने वित्त मंत्रालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को हलवा परोसा। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार बजट की गोपनीयता बनाए रखने के लिए, बजट बनाने में शामिल अधिकारियों का बजट पेश होने तक नॉर्थ ब्लॉक में ही रुकना पड़ता है।

पेपरलेस है बजट, कहां और कैसे देखें 

इस बार भी केंद्रीय बजट 2023-24 पेपर लेस होगा। 1 फरवरी, 2023 को संसद में वित्त मंत्री द्वारा बजट भाषण पूरा होने के बाद बजट दस्तावेज Android और Apple OS दोनों प्लेटफार्मों पर “केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप” पर उपलब्ध होंगे।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now