Prajasatta Side Scroll Menu

आंध्र के सीएम जगन रेड्डी के विमान की आपात लैंडिंग, दिल्ली जा रहे थे मुख्यमंत्री

Andhra

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को लेकर जा रहे एक विशेष विमान की सोमवार को गन्नावरम हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग की गई। विमान में तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की गई। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही खराबी का पता चल गया और विमान सुरक्षित उतर गया। मुख्यमंत्री वैश्विक निवेशक सम्मेलन की तैयारी बैठक में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जा रहे थे।

बयान में कहा गया है कि सीएम और उनके अधिकारियों की टीम के साथ विमान ने शाम 5:03 बजे दिल्ली की यात्रा के लिए उड़ान भरी। थोड़ी देर बाद पायलट ने विमान में तकनीकी खराबी देखी और उड़ान को वापस डायवर्ट कर दिया गया।

मुख्यमंत्री अपने ताडेपल्ली स्थित आवास पर पहुंच गए हैं। दिल्ली जाने के लिए अधिकारी वैकल्पिक इंतजाम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  दुनिया का सबसे लंबा रिवर क्रूज यूपी के इस शहर से होगा शुरू, देश क्या विदेश की नदियां भी देंगी दर्शन

 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now