Prajasatta Side Scroll Menu

हिमाचल पुलिस पेपर लीक: लखनऊ समेत प्रदेश के 5 शहरों में CBI की छापेमारी

Breaking News CBI News

हिमाचल प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर जांच जारी है। इसी कड़ी में सीबीआई ने मंगलवार को लखनऊ समेत प्रदेश के 5 शहरों में छापेमारी की।

इस बीच पेपर लीक कराने के आरोपी अभिषेक सिंह के लखनऊ एमिटी यूनिवर्सिटी के पास माधव ग्रीन सोसाइटी स्थित घर को भी सीबीआई के द्वारा खंगाला गया। छापेमारी के साथ ही सीबीआई ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की है।

सीबीआइ के प्रवक्ता के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 1334 कांस्टेबल की भर्ती के लिए 27 मार्च 2022 को आनलाइन परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा का पांच अप्रैल 2022 को परिणाम घोषित किया गया। परिणाम आने के बाद धांधली की बात सामने आई। छह मई 2022 को कांगड़ा में इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके बाद हिमाचल सरकार ने एक एसआइटी का गठन किया।

इसे भी पढ़ें:  मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान, सुरजीत ठाकुर होंगे हिमाचल आप के अध्यक्ष

एसआइटी ने कई माह की जांच के दौरान 227 आरोपित को गिरफ्तार किया। इसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी भी शामिल थे। परीक्षा में बड़ी घपलेबाजी होने के चलते सरकार की ओर से 30 नवंबर 2022 को जांच सीबीआइ को सौंपी गई।

इस मामले में सीबीआइ ने प्राथमिक तथ्यों के आधार पर चंडीगढ़ ब्रांच में नवंबर माह में दो मुकदमे दर्ज किए। तब से जांच सीबीआइ कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  Cement Price Hike in Himachal: हिमाचल में 5 रुपये बढ़ा सीमेंट का रेट, जानिए सीमेंट की नई कीमतें..!
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now