Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

फ्लाइट में देरी को लेकर SpiceJet के स्टाफ और यात्रियों के बीच तीखी नोकझोंक

नई दिल्ली: पटना जाने वाली स्पाइसजेट की एक उड़ान के यात्रियों और कर्मचारियों के बीच शुक्रवार को दिल्ली हवाईअड्डे पर तीखी बहस हो गई, क्योंकि उड़ान में दो घंटे से अधिक की देरी हुई थी। दिल्ली-पटना फ्लाइट (8721) में सवार एक यात्री ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 से सुबह 7.20 बजे निर्धारित प्रस्थान था, लेकिन फ्लाइट आखिरकार सुबह करीब 10.10 बजे रवाना हुई।

यात्री ने बताया कि पहले तो एयरलाइन के कर्मचारियों ने कहा कि मौसम संबंधी दिक्कतों के कारण उड़ान में देरी हो रही है लेकिन बाद में उन्होंने तकनीकी दिक्कतों को देरी का कारण बताया. प्रस्थान में देरी को लेकर कई यात्री उत्तेजित थे और हवाई अड्डे पर एयरलाइन कर्मचारियों के साथ तीखी बहस में शामिल थे।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now