Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया आरोपी गोपाल दास,  मेंटल हेल्थ की भी होगी जांच

गोपाल दास 1

Odisha Health minister Naba Das death case: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास के हत्यारे ASI गोपाल दास को झारसुगुडा अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस अब उससे चार दिन हत्या के कारण, साजिश कैसे रची समेत अन्य सवालों के जवाब तलाशेगी।

मेंटल हेल्थ की जांच के लिए स्पेशल मेडिकल बोर्ड का गठन

अदालत ने आरोपी की मेंटल हेल्थ की जांच के लिए स्पेशल मेडिकल बोर्ड का गठन किया है। टीम को इस पर एक रिपोर्ट तैयार कर देनी है। जिसमें वह मानिसक रूप से बीमार है या नहीं जांच हाेगी। उसकी मानिसक स्थिति अब कैसी है मनौचिकित्सक इस बारे में जांच पड़ताल करेंगे।

ऐसे हुआ था मर्डर

बता दें इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। इससे पहले क्राइम ब्रांच के एडीजी अरुण बोथरा ने कहा था कि गोपाल दास ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फॉरेंसिक और साइबर एक्सपर्ट भी मामले की जांच कर रहे हैं।दरअसल, पूछताछ में गोपाल दास के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि पिछले 5 माह से वह अपने घर नहीं गया था। पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से अस्वस्थ्य है और वह इसके लिए दवा भी लेता था। 29 जनवरी को नबा दास को झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर के पास गोली मारी गई। मंत्री अपनी कार से उतरे थे की सामने से एएसआई ने कई राउंड गोली चला दी थी।

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now