Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सिंगापुर से भारत लौटे RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव

Lalu Prasad Yadav 1

Bihar: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव सिंगापुर से भारत लौट आए हैं। लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव किया। लालू यादव व्हीलचेयर पर थे। उन्हें सहारा देकर गाड़ी में बिठाया गया।

लालू यादव अभी कुछ दिन दिल्ली में रहेंगे। इसके बाद वे बिहार आएंगे। बिहार कब आएंगे? इसका अभी ऐलान नहीं हुआ है। उन्हें मीसा भारती के दिल्ली वाले आवास में रखा गया है। फिलहाल उनके भारत पहुंचने से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। हालांकि मेडिकल एडवायजरी के चलते कोई कार्यकर्ता उनके पास नहीं पहुंच पाया।

दूसरी बेटी रोहिणी ने किया था भावुक ट्वीट

इसे भी पढ़ें:  Air India: 220 बोइंग विमान खरीदेगा एयर इंडिया, अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden बोले- ये ऐतिहासिक समझौता

लालू यादव को उनकी दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य किडनी डोनेट की थी। लालू के सिंगापुर से भारत लौटने से पहले रोहिणी ने एक भावुक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, ‘आप सबसे एक जरूरी बात कहनी है। यह जरूरी बात हम सबों के नेता आदरणीय लालू जी के स्वास्थ्य को लेकर है। 11 फरवरी को पापा सिंगापुर से भारत जा रहे हैं।

मैं एक बेटी के तौर पर अपना फर्ज अदा कर रही हूं। पापा को स्वस्थ्य कर आप सब के बीच भेज रही हूं। अब आप लोग पापा का ख्याल रखियेगा।

76 दिनों बाद लालू की वतन वापसी

लालू प्रसाद यादव को 26 नवंबर को इलाज के लिए सिंगापुर ले जाया गया था। इसके बाद 5 दिसंबर को उनकी बेटी रोहिणी ने किडनी डोनेट की और लालू यादव को ट्रांसप्लांट की गई। इस तरह 76 दिनों बाद लालू की भारत वापसी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  चीन के साथ सीमा विवाद के बीच अरुणाचल जाएंगे अमित शाह

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now