साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

चौपाल में पेड़ काट रहे आरोपियों को रोकने गए फॉरेस्ट गार्ड पर हमला, मामला दर्ज

जानलेवा हमला Kangra News Shimla News
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

शिमला ब्यूरो|
राजधानी शिमला के चौपाल में फॉरेस्ट गार्ड पर हमले का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद चौपाल थाने में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार फॉरेस्ट गार्ड जंगल में पेड़ काट रहे कुछ लोगों को रोकने के लिए गया था। इस दौरान आरोपियों ने फॉरेस्ट गार्ड पर हमला किया और मौके से फरार हो गए है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चौपाल के जंगल में लोहन वन बीट में 3 लोग पेड़ काट रहे थे। इसी बीच फॉरेस्ट गार्ड विशन सिंह को सूचना मिली कि कुछ लोग देवदार के पेड़ को काट रहे हैं। जब फॉरेस्ट गार्ड मौके पर पहुंचा तो इन तीनों ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट की। इसके बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पेड़ काे काटने के लिए इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और रस्सी बरामद हो गई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग के बड़े अधिकारियों ने भी इस मामले का फॉरेस्ट गार्ड से फीडबैक लिया है।

फॉरेस्ट गार्ड ने चौपाल थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 353, 332, 34 और 41, 42 फॉरेस्ट एक्ट के तहत केस रजिस्टर्ड कराया है। हालांकि आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन जिले के सभी थानों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now