Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चेन्नई एयरपोर्ट पर पकड़ी 3 करोड़ की ड्रग्स

Video: चेन्नई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 3 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी है। जांच एजेंसी ने ड्रग्स को लेकर जा रहे एक तस्कर को भी धर-दबोचा है। आरोपी ट्रॉली बैग के तले में नकली पॉकेट बनाकर ड्रग्स छिपाकर लाया था। जांच एजेंसी के मुताबिक घटना 12 फरवरी की है।

ट्रॉली बैग का वजन देखकर शक हुआ

जानकारी के मुताबिक आरोपी अदीस अबाबा के रास्ते गिनी से आया था। वह फ्लाइड संख्या ET934/ET692 से चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरा। यहां पूर्व सूचना के आधार पर कस्टम विभाग की टीम ने उसके सामान की जांच की। जांच में ट्रॉली बैग का वजन देखकर कुछ शक हुआ।

इसे भी पढ़ें:  कच्चा तेल 107 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचा, जल्द बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

 

कुल 1539 ग्राम नशीला पदार्थ मिला है

बैग को खोलकर चेक किया गया तो बैग के निचले तले में एक नकली जेब बना रखी गई थी। जिसमें ड्रग्स छिपाया गया था। जांच में कुल 1539 ग्राम नशीला पदार्थ मिला है। मार्केट में इसकी कीमत करीब 3 करोड़ आंकी गई है। आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि उसे इतना बड़ी खेप किसने दी और भारत में इस खेप को कहां और कैसे ठिकाने लगाना था।

इसे भी पढ़ें:  One Nation-One Election: पूरे देश में एक साथ चुनाव करवाने पर गरमाई चर्चा
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now