Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल प्रदेश में अपार प्रेम मिला है :- आर्लेकर

IMG 20230216 WA0018

शिमला।
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को विदाई दी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, विधायकगण, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू, जीओसी-इन-सी आरट्रेक लेफ्टिनेंट जनरल एस.एस. महल, कुलपतियों, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को विदाई दी।

इससे पहले, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और विभिन्न गणमान्य लोगों ने राज्यपाल से भेंट की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए आर्लेकर ने कहा, ”यहां मुझे भरपूर सहयोग और सम्मान मिला, जिसके लिए मैं हिमाचल प्रदेश की जनता का हमेशा ऋणी रहूंगा।”उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि ही नहीं बल्कि प्रेम की भी भूमि है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्राप्त अनुभव उनके नए दायित्वों के निर्वहन में काम आएगा

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now