Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

भाजपा ने संजौली में चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस सरकार को घेरा

भाजपा ने संजौली में चलाया हस्ताक्षर अभियान, कांग्रेस सरकार को घेरा

शिमला|
भाजपा शिमला मंडल द्वारा संजौली में हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया इस अभियान में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद और भाजपा सह मीडिया प्रभारी करण नंदा विशेष रूप में उपस्थित रहे इस अभियान की अध्यक्षता मंडल महामंत्री गगन लखन पाल द्वारा की गई।

सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में डिनोटिफिकेशन एक्सप्रेस नाम की सरकार चल रही है , जब से यह सत्ता में आए हैं इन्होंने प्रदेश में 620 से अधिक कार्यालय डिनोटिफाई कर दिए और इन कार्यालय के खुलने से जनता को बहुत लाभ हो रहा था।
इन कार्यालयो को जनता की मांग पर खोला गया था और सभी प्रकार की स्वीकृति प्रदेश सरकार से लेने के बाद इन्हें खोला गया था। अगर प्रदेश सरकार के यही हाल रहे तो बड़ी जल्दी प्रदेश सरकार को जनता ही डिनोटिफाइड कर देगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से राजधानी में स्मार्ट सिटी के करोड़ों के काम ठप पड़े हैं । कहीं ओवरब्रिज बन रहे थे और कहीं फुटपाथ बन रहे थे पर इनके काम ठप हो गए हैं , यहां तक कि का मौका पर निरीक्षण भी बंद हो गया है।
संजौली में ओवरब्रिज लक्कड़ बाजार में लिफ्ट और हिमलैंड के पास ओवरब्रिज का काम ठप पड़ा है।

उन्होंने कहा कि बड़े परिश्रम के बाद संजौली चौकी को थाना बनाया गया था और यह तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और मंत्री सुरेश भारद्वाज का अथक परिश्रम था कि जनता की इस लंबित मांग को पूरा किया गया पर जैसे ही यह कांग्रेस सरकार आई तुरंत ही संजौली थाने को फिर से एक बार चौकी बना दिया क्या।

शिमला से प्रत्याशी संजय सूद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बदला बदली की भावना से काम कर रही है और इस प्रकार से काम किया तो हिमाचल के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
आज भाजपा का शिमला मंडल और शिमला की जनता सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चला रही है।

गगन लखन पाल ने कहा कि पूरे प्रदेश भर में भाजपा द्वारा हस्ताक्षर अभियान की मुहिम चला रही है इसके अंतर्गत आज शिमला मंडल ने हस्ताक्षर अभियान का आयोजन संजौली में किया गया जहां प्रदेश सरकार ने संजौली थाने को डिनोटिफाई कर संजौली चौकी घोषित कर दिया।

इस हस्ताक्षर अभियान में गौरव कश्यप, सुशील चौहान, किमी सूद, शैली, बृज सूद, संजीव ठाकुर, संदीप सूद, अनूप वैद, हनीश चोपड़ा, संगीता, पी सी सूद, गौरव सूद, कालपी शर्मा उपस्थित रहे।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now