Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- तीन महीने में ही कांग्रेस सरकार बेहाल, रोज ले रही 30 करोड़ का कर्ज

Published on: 20 February 2023
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- तीन महीने में ही कांग्रेस सरकार बेहाल, रोज ले रही 30 करोड़ का कर्ज

हमीरपुर|
हिमाचल प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में से एक और केंद्र की मोदी सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि उसने जनता से झूठ बोलकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव जीता है। सुक्खू सरकार पर तंज कसते हुए अनुराग ने कहा कि सत्ता में आने के तीन महीने के अंदर ही कांग्रेस सरकार बेहाल हो गई है। पैसे का रोना रो रही है। रोजाना 30 करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश को कर्ज में डूबोने का काम कर रही है।

नादौन में भाजपा मंडल कार्यसमिति में बैठक में पहुंचे अनुराग ने कहा कि कोरोनास के कारण केंद्रीय स्कूल के नए भवन के काम में कुछ देरी हुई लेकिन शीघ्र ही स्कूल को नया भवन मिल जाएगा। यही नहीं इस स्कूल में 11वीं की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी, ताकि दसवीं के बाद बच्चों को इधर-उधर ना जाना पड़े। इस बारे में उन्होंने हमीरपुर के डीसी से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 रूपए नहीं मिला 2 महीने तक कर्मचारियों को OPS भी नहीं मिला। उल्टा 1500 करोड़ का कर्ज ले लिया है। सरकार की बेहाली नजर आनी शुरू हो गई रही है।

केन्द्र ने जब अपने टैक्सों में कमी की, तो प्रदेश सरकार ने डीजल 3 रूपए और सरसों का तेल 9 रूपए प्रति लीटर बढ़ाकर जनता पर बोझ डाल दिया है। सीमेंट ढुलाई को ट्रांसपोर्टर सड़कों पर है प्रदेश सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर पाई। उल्टा उनके काम धंधे भी बंद करवा दिए।

हिमाचल प्रदेश को ऐतिहासिक बजट 1902 करोड़ केवल एक वित्तीय वर्ष में दिया गया। जबकि आधार भूत ढांचे पर लगभग 10 लाख करोड़ का व्यय किया जाएगा। रेलवे के लिए 240 करोड़ का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है और सभी के विकास की अपार संभावनाएं हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now