Prajasatta Side Scroll Menu

चिड़गांव में दोमंजिला मकान आग में जलकर राख, लाखों रुपये का नुकसान

चिड़गांव में दोमंजिला मकान आग में जलकर राख , लाखों रुपये का नुकसान

प्रजासत्ता|
Shimla News जिला शिमला के चिड़गांव में एक मकान में आग लगने से लाहों का नुकसान हो गया| गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मिली जानकारी मुताबिक देर रात एक मकान में आग लगी, कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया व सारा मकान आग की चपेट में आ गया। इस आगजनी में अजीत पुत्र आगर सेन निवासी अम्‍बोई का मकान आग की भेंट चढ़ गया। आगजनी में अजीत के तीन कमरे और रसोई घर जलकर राख हो गया।

आग की सूचना मिलते ही स्‍थानीय पुलिस सहित ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का बहुत प्रयास किया। लेकिन मकान को राख होने से नहीं बचाया जा सका। अजीत का दोमंजिला मकान तो आग की भेंट चढ़ गया, लेकिन लोगों ने आसपास के घरों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया। बताया जा रहा है इस आगजनी में दस से 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसन हुआ है|

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now