Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला: शोघी पेट्रोल पंप के पास हादसा, सेना के जवान का घायल

accedent

शिमला|
राजधानी शिमला के शोघी में तेज रफ्तार निजी बस ने एक बिक सवार को रौंद दिया। हादसे में आंध्र प्रदेश का रहने वाला एक सेना का जवान बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जवान करुमांची चिन्ना पीरैया की पोस्टिंग जतोग कैन्ट शिमला में थी। इस हादसे में जवान को नाक, हाथ, टांग व शरीर के दूसरे हिस्सों में चोटें आई हैं। बालूगंज थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने IPC की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान बाइक पर जतोग से अपनी अगली पोस्टिंग के लिए अमृतसर जा रहा था। जैसे ही पेट्रोल पम्प शोघी के पास वह अपनी बाइक का बाईं तरफ का इंडिकेटर देकर सड़क के दूसरी तरफ जाने लगा तो सोलन से आ रही प्राइवेट बस ने ओवर टेक करते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जवान बाइक समेत सड़क किनारे नाली तक घसीटता चला गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एएसपी सिटी रमेश शर्मा ने कहा कि प्राइवेट बस के चालक अनुराग के खिलाफ तेज रफ्तार से और गलत डायरेक्शन में बस चलाने पर मामला दर्ज किया है। इस बारे में बस ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल सेना के जवान की हालत ठीक है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now