Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

रामपुर में शहीद जवान पवन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नम आखों से हुई शहीद की विदाई

रामपुर में शहीद जवान पवन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, नम आखों से हुई शहीद की विदाई

रामपुर के पिथ्वी गांव में जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के पदगामपोरा में शहीद हुए जवान पवन धंगल का अंतिम संस्कार हो गया हैं। श्मशानघाट में सेना के जवानों ने 6 तोपों की सलामी के बीच राजकीय सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी। इस मौके पर पूर्व ठियोग के विधायक राकेश सिंघा, SDM सुरेंद्र मोहन, DSP चंद्र शेखर सहित अन्य लोग शामिल रहे।

गुरुवार को चंडीगढ़ से रामपुर पहुंचा। पिथ्वी गांव स्थित श्मशानघाट को भारतीय सेना द्वारा विशेष रूप से सजाया गया था। रामपुर से लेकर किन्नू पंचायत के पिथ्वी गांव तक जगह जगह सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से शहीद पवन को अंतिम विदाई दी। जगह जगह लोगों ने फूलमालाओं से देश के लिए कुर्बान हुए जवान को श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: संविधान निर्माता का अपमान: सीएम सुक्खू और कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन..!

शहीद जवान की अंतिम यात्रा को देख कर सभी की आंखें नम हो गई। सेना के जवानों ने शहीद पवन का शव उसके घर तक पहुंचाया। यहां जवान का इंतजार कर रही पवन की मां भजन दासी और बहन प्रतिभा जोर जोर से रोने बिलखने लगी। घर से जब जवान की अर्थी उठी तो सभी जोर जोर से रोने लगे और पवन कुमार अमर रहे के नारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now