Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मेघालय के CM कोनराड संगमा ने गवर्नर को सौंपा इस्तीफा, बोले- इस पार्टी के साथ बनाएंगे ‘सरकार’

Meghalaya

Meghalaya: मेघालय में हुए विधानसभा चुनाव में कोई पार्टी बहुमत का आंकड़ा नहीं छू सकी है। हालांकि नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) 26 सीटों पर जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने अपना इस्तीफा राज्यपाल फागू चौहान को सौंप दिया। साथ ही भाजपा के साथ नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया।

दूसरी बार सीएम बनने जा रहे संगमा

कोनराड संगमा लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। संगमा ने शुक्रवार को इस्तीफा देने के बाद ट्वीटर पर लिखा, ‘मेघालय के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा राज्यपाल फागू चौहान को सौंपा। साथ ही नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। हमारे पास एनपीपी-बीजेपी और एचएसपीडीपी और दो निर्दलियों समेत 32 विधायक हैं।’

कांग्रेस 21 से 5 सीट पर सिमटी

दरअसल, मेघालय में 27 फरवरी को 59 सीटों के लिए चुनाव हुए और नतीजे दो मार्च को आए। यहां 85.27 फीसदी वोटिंग हुई थी। एक सीट सोहियोंग में यूडीपी उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन के चलते चुनाव नहीं हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  कक्षा 6-12 की लड़कियों के लिए मुफ्त सैनिटरी पैड की याचिका पर 24 जुलाई को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

इस बार एनपीपी ने 57, कांग्रेस और भाजपा ने 60-60 और टीएमसी ने 56 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।

कांग्रेस ने पिछले चुनाव यानी 2018 में कांग्रेस ने 21 सीटें जीती थीं। लेकिन इस बार महज 5 सीट पर सिमट गई। तब भााजपा को महज दो सीट मिली थी। इस बार के चुनाव में भी उसका आंकड़ा दो का ही है।

एनपीपी को 19 सीटें मिली थीं, इस बार पार्टी 26 सीटों पर जीती है। तब एनपीपी ने भाजपा, पीडीएफ और एचएसपीडीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। इस बार भी यही पार्टियां संगमा के साथ हैं।

भाजपा की नहीं बढ़ी सीटें

पार्टी                                        जीते
नेशनल पीपुल्स पार्टी                       26 (+7)
भाजपा                                     02 (00)
कांग्रेस                                     05 (-16)
तृणमूल कांग्रेस                            05 (+05)
अन्य                                       21 (+04)

इसे भी पढ़ें:  मोदी सरनेम केस में सजा के खिलाफ आज सूरत कोर्ट में अपील करेंगे राहुल गांधी

आप नेता अल्का लांबा ने ममता बनर्जी पर किया हमला

आप नेता अल्का लांबा ने मेघालय चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला किया है। उन्होंने ट्वीट कर ममता पर भाजपा को मदद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा, ‘कागज की दीदी का बंगाल से बाहर कहीं जोर नहीं चला। गोवा, असम, मेघालय में राज्यसभा और सत्ता का लालच देकर कांग्रेस नेता तो तोड़ लिए और सीधे भाजपा को लाभ पहुंचाने में कामयाब भी दिखीं। लेकिन दीदी के हाथ लगा बाबाजी का ठुल्लू। बंगाल उपचुनाव में कांग्रेस से करारी शिकस्त मिली।’

यह भी पढ़ें

इसे भी पढ़ें:  Terrorist Attack: जम्मू में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, 4 जवान शहीद, 6 घायल

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now