Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बाहरा यूनिवर्सिटी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार

बाहरा यूनिवर्सिटी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार

सोलन
होली का त्यौहार वसंत ऋतु के आगमन और आने वाले पर्वों, और बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है।यह पारंपरिक रूप से एक हिंदू त्योहार है, होली दुनिया भर में मनाई जाती है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम है पहले दिन, परिवार एक पवित्र अलाव के लिए एकत्र होते हैं। दूसरे दिन, रंगों का त्योहार मनाया जाता है।

होली का त्योहार हिंदू धर्म का पवित्र और मुख्य त्योहारों में से एक है। होली हम सब मनाते हैं। होली का त्योहार रंगों का त्योहार है जो वसंत ऋतु में मनाया जाता है। होली का त्योहार होली की रात्रि से एक दिन पूर्व आरंभ हो जाता है। लोग अपने-अपने गाँवों, मुहल्लों में उपलों, लकड़ियों का ढेर इकट्ठा करते हैं।
इस दिन सभी धर्म और जाति के छोटे-बड़े, बच्चे-बूढ़े, स्त्री-पुरुष एक-दूसरे को गुलाल लगाते हैं और रंग डालते हैं।
मंगलवार को बाहरा यूनिवर्सिटी शिमला हिल्स में होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बाहरा यूनिवर्सिटी के बच्चो ने सूखे व हर्बल रंगो से होली का त्यौहार मनाया। इस मौके पर बाहरा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विनीत कुमार ने होली के महत्व के बारे में बताया। और उन्होंने यह संदेश दिया की तिलक होली खेले और पानी को बचाएं। यूनिवर्सिटी समय समय पर इस तरह के त्योहारों में बड़ चढ़ कर भाग लेती है जिससे की बच्चो को त्योहारों के बारे में भी जानकारी प्राप्त हो सके। इस मौके पर बाहरा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विनीत कुमार, निदेशक एडमिशन अनुराग अवस्थी, निदेशक प्रशासन हरबंस लाल, डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर अनु ठाकुर मौजूद रहे।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now